हाइवा ने पांच साल के बच्चे को कुचला, मौत

गिरिडीह: जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को हाइवा की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पूर्व गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया, वहां की हालात काबू में ना होने के कारण पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां ले जाने के क्रम में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

[URIS id=9499]

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व मृतक बच्चे के परिजनों ने कोडरमा- गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर घंटे भर के लिए आवागमन को पूरी तरह से ठप्प कर दिया। मौके पर पंहुची पुलिस को आक्रोशितों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस बात से भड़के लोगों ने सड़क पर वाहनों में तोड़- फोड़ पर उतारु हो गये। मृतक बच्चे की पहचान बल्लीडीह निवासी पांच वर्षीय राजा कुमार के रुप में हुई है। उसके पिता का नाम राजीव दास है। मृत बच्चे के परिजनों के अनुसार वह सुबह अपनी दादी के साथ दुकान जा रहा था, इसी बाबत कोडरमा से जमुआ जा रही तेज रफ्तार हाइवा से उसे अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे को कुचलकर भाग रहे हाइवा चालक को ग्रामीणों ने पीछा करके पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More