रामगढ़ में कुएं से मजदूर का शव बरामद, तीन दिनों से था लापता

रांची/पतरातु (रामगढ़) : जिले के पतरातू थाना अंतर्गत कोतो मिशन स्कूल के पास स्थित एक कुंए से मंगलवार की रात एक शव बरामद किये जाने के बाद कोहराम मच गया। मृतक का नाम अमर बताया जा रहा है।

वह पीवीयूएनएल प्लांट निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी में मजदूर के रुप में काम कर रहा था। मूल रुप से वह ओड़िशा का रहने वाला है। मजदूर सप्लाई का काम कर रही ब्रिजिनिया मिंज ने बताया कि अमर बीते रविवार से लापता था। इसके बावजूद इसकी कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस ने उससे थाने में बातचीत की है। पुलिस पूरे प्रकरण को समझते हुए पड़ताल में जुट गई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More