महिलाओं का स्वावलंबन ही सशक्त समाज की आधारशिला: पूनम शर्मा

झरिया मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के 'नारी स्वावलंबन अभियान' के तहत आयोजित पांच दिवसीय सेनेटरी पैड निर्माण प्रशिक्षण का गुरुवार को सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 11 महिलाओं और बालिकाओं को सेनेटरी पैड बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के तुरंत बाद इन सभी को झरिया स्थित साईं एंटरप्राइजेज में रोजगार का अवसर भी प्रदान किया गया है। शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा और संयोजक पूनम शर्मा ने इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

झरिया: मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा चलाए जा रहे नारी स्वावलंबन अभियान के तहत पांच दिवसीय सेनेटरी पैड निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था। प्रशिक्षण में कुल 11 महिलाओं एवं बालिकाओं को सेनेटरी पैड निर्माण की पूरी प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा, अतिथि आबदा परवीन, प्रशिक्षक नीतू देवी, यश अग्रवाल तथा चैतन्य अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों में चांदनी देवी, किरण कुमारी, शोभा देवी, रोशन, सुमन देवी, चुन्नी बेगम, अन्ना चटर्जी, उर्मिला देवी, सुनीता कुमारी, अनीता देवी तथा प्रमिला देवी शामिल हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को झरिया स्थित साईं एंटरप्राइजेज में कार्य करने का अवसर भी दिया गया है। कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तो परिवार और समाज दोनों मजबूत बनते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More