बहुत मुश्किल में है ये महिला.., अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आज उसने अपने ज़ुबां खोलें हैं। खोलें भी क्यों न, परेशां हो गयी है वो।
मैं उसे अरसों से जानती हूँ। बहुत वक़्त दिया है उसने मुझे। शायद मुझसे ज्यादा। मुझे याद है जब वो मुझसे रुबरु हुई थी। बिंदास, चंचल, ईमानदार, अपने हंसी से किसी के भी दुःख बाँट लेती थी वो। बहुत ख़ुश रहने वाली। आज अचानक सब कुछ बदला हुआ नज़र आया। वो उस वक़्त फुट फुटकर रो दी, जब उससे मैं पूछ बैठी, तेरी हंसी पैसे लेती है क्या अब? उसका रोना मेरे धैर्य की परीक्षा लेना शुरू कर दिया। मैं काफी परेशान हो गई। आखिर हुआ क्या इस लड़की को। मैंने कई बार पूछा क्या हुआ, क्यों रो रही हो इतना?
पता नहीं इतने सालों से वो कौन कौन से ज़हर के घूंट पीकर जी रही थी? आज उसने सब्र का बाण तोड़ ही दिया। तोड़ती भी क्यों नहीं, हक़ है उसका। उसने जब ज़ुबां खोला। मानो पूरी दुनियां से टकराकर, अनुभव को तराश के निकाला हो। कहने लगी किस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की चर्चा कर रही हो आप?
वो जिसके आड़ में बैठकर एक मर्द खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करता है। या वो जो अपनी संस्कार को बेच खाता है और उसके ही नतीज़े दिखते है..,कभी कूड़ेदान में, कभी नदी- नालों में तो कभी सड़कों, रेलवे स्टेशनों मंदिरों-मस्ज़िदों और न जाने कहाँ कहाँ…!
[metaslider id=4421]
क्यों सही कह रही हूँ न मैं?
आज मेरी भी आँखें खुली की खुलीं रह गई… जब तक लिखने का सोचा..,तब तक उसके कई बातों ने मुझे वो सोचने पर मज़बूर कर दिया, जिसकी ज़िक्र ही मुझे_नास्तिक, देशद्रोही, अधर्मी की संज्ञा देने के लिए काफी हैं।
उसने अपनी परेशानी बतानी ज़रूरी नहीं समझी। उसने कहा सोचिये जिस देश में पति अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ा, वो महान हुआ। भले वो माँ – बेटा कितनी भी यातनाएं क्यों न सुना हो..। धर्म की मर्यादा को लांघकर आज बच्चियों की आबरू लुट रही है, लेकिन हमें उसके नाम का उपयोग और सदपयोग करना है।
याद है न…कश्मीर और मुजफ्फरपुर..,!
किस जाति, धर्म, किस राष्ट्रियता विशेष के लिए मनायी जाती है.. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। अरे ये मात्र चोंचले हैं। उसकी वो बेख़ौफ़ तर्क से मैं परेशां होती रही, मुझे भी डर लगने लगा कोई सुन तो नहीं रहा..,? काश उसकी बातें हम सुन पाते..! काश
आगे भी उसने कहा। कुछ दर्द बताएं। उसने अपने ज़िन्दगी को साझा किया। वो एक पढ़ी लिखी महिला है। शायद इसलिये उसे एहसास है ज़माने के रहमोकरम यूँ ही नहीं बरसते। स्वार्थ होता है हर चेहरे के पीछे।
उसने एक औरत का ज़िक्र किया, उसका नाम भी बताया। लेकिन मेरी मज़बूरी है मैं नाम नहीं ले सकती। उसने कहा की वो औऱत मर्दों को लड़कियां देती है। कुछ इशारे ही उसके ईमान बेंच बैठे है। आज वो इस शहर में किसी की मोहताज़ नहीं। उसके नाम के आगे अब तक बद नहीं लगा है अबतक।
आगे उसने एक ऐसी पहेली बुझाई जो आपको भी शर्मसार कर देगा। उसने एक ऐसी माँ का ज़िक्र किया जो अपनी बेटी को पति से अवैध सम्बन्ध बनाने को मज़बूर करती है। बेटी ने अपने दूसरे बाप और माँ दोनों पर केस किया। लेकिन माँ ने उसके इमोशन पर वार किया और केस वापस।
उसने अपने दोस्त की भी बात बतायी, कहा एक समय था जब मेरा दोस्त मेरे हर सुख दुःख में मेरा साथी था। आज सब बदल सा गया है। आज वो समाज़ की तरह पेश आता है। मेरी हर अच्छाई में पर्दा डालता और एक एक बुराई गिनवाता है। मेरी ज़िन्दगी को मेरे ही हाथ की कठपुतली बना रखा है।
उसकी हर इक बात अब भी मेरे दिल की धड़कनें बढ़ा रही है। सच ही तो कह रही है वो। कौन सा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? किसके लिए, किसके स्वार्थ को पूरा करने के लिए, किसकी गलती को छुपाने के लिए, किसकी मर्यादा के लिए।
बहुत मुश्किल में है ये महिला..,
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।
- ज्योति चौहान

