विष्णुगढ़ दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से आजसू पार्टी ने की शिकायत

हजारीबाग के विष्णुगढ़ कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजसू पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है। पार्टी महासचिव संजय मेहता ने आयोग को आवेदन भेजा, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

हजारीबाग: के विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में 12 वर्षीया बच्ची के साथ जघन्य दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में आजसू पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है। 25 मार्च को हुई इस बर्बर घटना ने सबको दहला दिया था। पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने राष्ट्रीय महिला आयोग को आवेदन भेजकर शिकायत की है। आवेदन को राष्ट्रीय महिला आयोग ने पत्र संख्या 2014111772158 के तहत स्वीकार कर लिया है। आयोग ने इस प्रकरण में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी अवर सचिव शिवानी तोमर को सौंपी है।

आजसू पार्टी ने इस जघन्य अपराध को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की मांग की है ताकि दोषियों को शीघ्रतम समय में कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। संजय मेहता ने कहा है कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

इसके अलावा, आजसू पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है और न्याय की लड़ाई में लगातार उनके साथ रहेगी।

आजसू पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पार्टी ने कहा है की पूरे झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए पार्टी निरंतर संघर्षर करेगी किसी भी कीमत पर दोषियों को बचने नहीं दिया जाएगा। राज्य में नाजुक कानून व्यवस्था पर पार्टी ने चिंता व्यक्त की है। 

संजय मेहता ने बताया की यह घटना बहुत ही बर्बर है। आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के साथ परिवार को न्याय दिलाने के पार्टी प्रयासरत है। राज्य में गिरती कानून व्यवस्था पर पुलिस प्रशासन को सोचने की जरूरत है। सरकार कानून व्यवस्था संभालने में फेल हो गयी है।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More