कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार

कसमार: प्रखंड अंतर्गत चपरी पंचायत के मोदी टोला निवासी प्रभुदेव मुंडा की पत्नी पूनम कुमारी ( 23 ) को युवक ने चाकू रेत कर की हत्या। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को दोपहर के लगभग 12 बजे मोदी टोला व जमुनिया डगर के बीच स्थित कुआं पर उक्त महिला अपनी बेटी के साथ नहाने के लिए गई थी।
इसी बीच गांव के ही जमुनिया डहर टोला निवासी मित्तन महतो के पुत्र पिंटू कुमार महतो (24 ) ने अचानक महिला पर हमला करते हुए चाकू से गला रेत दिया। जिससे महिला घायल हो गई। घटना स्थल पर मौजूद अन्य महिलाओं ने युवक को पकड़ने की कोशिश की पर भागने में सफल रहा। हो हल्ला सुनकर अन्य ग्रामीण इकठ्ठा हो गए तो देखा कि महिला चटपटा रही थी, लोगों ने घायल महिला को नावाडीह सीएचसी ले गए पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लघटना के बाद स्थानीय लोगों ने नावाडीह पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद, एसआई राजीव रंजन दल बल के साथ जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गए।मृतक महिला का पति परदेश में काम करता था। 14 मई को चचेरे भाई के शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पहले घर आया था। मृतक महिला की 3 वर्षीय एक बेटी हैं।


