भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की दिशा में बड़ा कदम

रांची: झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने परिमल नाथवानी की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की ओर यह एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि कि जीत के दावे के बड़ी-बड़ी शेखी बघारने वाले कांग्रेसी नेता कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।
प्रतुल ने नाथवानी की यह जीत एनडीए के समर्थन और उनके द्वारा अपने दो टर्म के कार्यकाल में किए गए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के कारण हुई है। एन डी ए समर्थित प्रत्याशी को विधायकों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर वोट देकर प्रधानमंत्री के विजन पर मोहर भी लगाने का काम किया।


