आतंकवाद पर बड़ी जीत: मंगल पांडेय

रांची: झारखंड के लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय ने मसूद अजहर को अंतरराष्‍ट्रीय आतंकी घोषित करने को विश्‍व स्‍तर पर आतंकवाद के खिलाफ देश की जीत करार दी। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार की मजबूत विदेश नीति और विश्‍व स्‍तर पर बने भारत की पहचान के कारण यह संभव हो पाया। उन्‍होंने कहा कि इस कदम से देश के दुश्‍मनों को भी करारा जवाब मिला है। केंद्र सरकार की नीति की बदौलत ही विश्‍व समुदाय आतंकवाद की गंभीरता को समझ सका।
श्री पांडेय ने कहा कि वह एक दुर्दांत आतंकवादी है। जो विमान अपहरण, 26-11 मुंबई के हमले, सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने सहित आतंकवादियों को आर्थिक सहायता, हथियार उपलब्‍ध कराना एवं घुसपैठ को बढ़ावा देने की कोशिश के कई मामलों के दोषी है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के द्धारा आतंक का दंश झेल रहे भारत की पीड़ा भले ही देर से सुनी गई, लेकिन यह एक सुकून भरा कदम है। उन्‍होंने कहा कि इंटरपोल के द्धारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने के बाद शीघ्र गिरफ्तारी होगी और उसके गुनाहों की सजा उसे मिलेगी। पाकिस्‍तान का आतंकवाद के प्रति दोहरा रवैया, आतंकवादियों को संरक्षण, प्रशिक्षण और वित्‍त पोषण किया जाना आज सारी दुनिया के सामने उजागर हो गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More