पश्चिमी सिंहभूम चैंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्टीज का तृतीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न

संतोष वर्मा
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तृतीय वार्षिक आम सभा का आयोजन माधव सभागार अमला टोला चाईबासा मे किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई।
संस्था के उपाध्यक्ष निरंजन अग्रवाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। इस अवसर पर वार्षिक आमसभा पत्रिका का विमोचन पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। महासचिव राजकुमार ओझा के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें साल भर की गतिविधियो एवं उपलब्धि को बताया गया।
कोषाध्यक्ष शंभू पिरोजीवाला के द्वारा साल भर का आय- व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। संस्था के संयोजक विकास मिश्रा के द्वारा सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान प्रमंडल के सभी चेंबर की बैठक जल्द ही की जाएगी तथा सभी सम्मानित सदस्यों को भी बुलाया जाएगा।
अध्यक्ष बजरंग चिरानिया ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों के हित में निरंतर प्रयास आगे भी जारी रहेगा तथा व्यापारियों का सम्मान हमारी प्राथमिकता है। चक्रधरपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल द्वारा और नए सदस्यों को जोड़ने की बात कही गई।
जगन्नाथपुर अनुमंडल के उपाध्याय राकेश बुधिया द्वारा कहा गया कि दुर्गा पूजा के बाद नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। खुले सत्र में श्याम बिहारी गोयनका, अभिषेक दोदराजका, विजय अग्रवाल, छोटेलाल तामसोय, अशोक सर्राफ़, अभिषेक चौरसिया, पवन चांडक, अनिल मुरारका के द्वारा सवाल एवं सुझाव दिया गया। मंच का संचालन कमल लाट के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के साथ साथ काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।
मारवाड़ी सम्मेलन एवं चेंबर के सदस्यों द्वारा एफजेसीसीआई में कोल्हान प्रमंडल के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विकास मिश्रा को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य निलेश दोदराजका द्वारा दिया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More