मौसम विभाग की भविष्यवाणी, फ़िलहाल ठंड से राहत नहीं

रांची: राज्य में मौसम ने फिर एक बार करवट बदल ली है। राज्य के मौसम विभाग के निदेशक, एस डी कोटाल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से पूरे राज्य में आसमान में बादल छाए हुए हैं और कहीं कहीं छिटपुट बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बादल छंटने शुरू हो जायेंगे, जिससे ठंड भी बढ़ेगी। ठंड के अगले कुछ दिनों तक रहने की संभावना जताई गयी। यानी कुल मिलाकर कहें तो अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली।


