– 10 मई से शुरु हो रहा है नार्थ इंडियन फ़ूड फेस्टिवल
– शाकाहारी व नॉनवेज दोनों के एक से बढ़कर एक व्यंजन परोसे जायेंगे
रांची: एक रिर्सच में ये बात सामने आयी है, कि भारत में जब लोग रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं, तो वे सर्वाधिक पंसद उत्तर भारतीय खाना को करते हैं। जी, हां उत्तर भारतीय पकवानों के शौकिन लोगों को अपना जायका बदलने का एक सुनहरा मौका हाथ आया है। 10 मई से राजधानी के होटल ली लैक में नार्थ इंडियन फूड फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है, जो आगामी 19 मई तक होगा। फेस्टिवल में कश्मीर, लखनऊ, अवध व हिमाचली भोजन के एक से बढ़कर एक पकवान मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि उत्तर भारतीय व्यंजन मुगल खाना पकाने की तकनीक से प्रभावित है, जो मध्य एशिया व उत्तर पश्चिम सीमांत के क्षेत्रों के व्यंजनों में एक समान है। उत्तर भारतीय क्षेत्रों की रेसिपी स्वाद में समृद्ध है व उन्होंने खाना पकाने की धीमी शैली या धीमी आग पर खाना पकाने की कला का आविष्कार किया है, जो आज लखनऊ की पहचान बन चुकी है। फूड फेस्टिवल से जुड़ी जानकारी देते हुये मकसूद आलम ने बताया कि मध्यम वर्ग के परिवार भी इस लजीज भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां जो व्यंजन उपलब्ध रहेगा उनमें कबाब, कोरमा, बिरयानी, कालिया नहरी, कुल्चा, जर्दा शर्मल,रुमालिया रोटियां व वारकी पराठा, पनीर, मुर्ग टिक्का, बेगमबाहर, लकवनी, झींगा और कई अन्य व्यंजन शामिल है।