मुस्कान कनोडिया ने UGC NET (कॉमर्स) उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान, शिक्षाविदों ने दी बधाई

साहिबगंज : शिक्षा के क्षेत्र में राजमहल अनुमंडल ने एक बार फिर नया कीर्तिमान गढ़ा है। प्रखंड की मुस्कान कनोडिया (पिता: राकेश कनोडिया एवं माता: बीना कनोडिया) ने यूजीसी नेट परीक्षा में कॉमर्स विषय से सहायक प्राध्यापक हेतु सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, क्षेत्र एवं शिक्षण जगत का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला में हर्ष का वातावरण है।
मुस्कान की इस उपलब्धि पर राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जो मेहनत से नहीं डरता, किस्मत भी उसका साथ देती है। उन्होंने कहा कि मुस्कान की सफलता इस कथन को चरितार्थ करती है। निरंतर परिश्रम, लक्ष्य के प्रति समर्पण और सकारात्मक सोच से ही इस प्रकार की उपलब्धि संभव होती है।
प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। मुस्कान कनोडिया की इस सफलता पर महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के शिक्षाविदों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दी हैं।




