दो दिवसीय मिनि जुनियर, सबजुनियर, जुनियर एवं सीनियर बालक-बालिका मलखंब चैंपियनशिप सम्पन्न

रांची: वाईड ग्लोब एडुकेशन प्राइवेट लिमिटेड एवं राँची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्वo विश्वामित्र पाण्डेय 14वें राँची जिला मिनि जुनियर, सब जुनियर, जुनियर एवं सीनियर बालक – बालिका मलखंब प्रतियोगिता आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय,सेक्टर-2, धुर्वा ,राँची के प्रांगण में धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला मलखंब संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सभी आगन्तुकों का स्वागत मलखंब की राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता कुमारी, अनुशिखा कुमारी, जानवी कुमारी ने बुके देकर सम्मानित की। जबकि मंच का संचालन संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सचिव सजल बनर्जी, विशिष्ट अतिथि झारखंड मलखंब अकादमी राँची के निदेशक डॉo अजय झा, वाइड ग्लोब एडुकेशन के निदेशक कौशल पाण्डेय, डोरण्डा महाविद्यालय, राँची के प्राध्यापक अवधेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी दीपक दुबे एवं राँची जिला मलखंब एसोसिएशन के महासचिव आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया व अंत में धन्यवाद ज्ञापन संघ के सहायक प्रशिक्षक संजय कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में राँची जिले से लगभग सत्तर बालक-बालिका ने भाग लिया।
चयनित राँची जिला बालक-बालिका मलखंब टीम अगले माह राँची में आयोजित झारखंड राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता में राँची जिला का नेतृत्व करेगा। पूरे प्रतियोगिता को सफल संचालन में वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी शुभम सिंह, निखिल कुमार, आदित्य सिंह, वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार, संजय कुमार, सरिता ने निर्णायक के रूप में अहम भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है:
पोल मलखंब:
अंडर-12 वर्षीय बालक वर्ग:
1.शिवम कुमार ठाकुर
2.सावन मुंडा
3.अंश मुंडा
अंडर- 14 वर्षीय बालक वर्ग:
1.अरूण बड़ाईक
2.आदित्य कुमार
3.आदर्श राज
अंडर-17 वर्षीय बालक वर्ग:
1.सत्यवीर कुमार दास
2.विवेक गोराई
3.प्रिन्स कुमार
अंडर-19 वर्षीय बालक वर्ग:
1.आर्यन लोहरा
2.आर्यन महतो
3.रोहण कुमार
रोप मलखंब:
अंडर-12 वर्षीय बालिका वर्ग:
1.भूमि कुमारी
2.प्रियंका कुमारी
3.अलीशा कुमारी
अंडर-14 वर्षीय बालिका वर्ग:
1.हंसिका कुमारी
2.अन्नुप्रिया उरांव
3.सीमा कुमारी
अंडर-17 वर्षीय बालिका वर्ग:
1.अन्नु कुमारी
2.लवली कुमारी
3.सलोनी कुमारी
अंडर-19 वर्षीय बालिका वर्ग:
1.अमिका कुमारी
2.निधि कुमारी
3.प्रीति कुमारी
पोल मलखंब अंडर-14 बालिका वर्ग:
1.हंसिका कुमारी
2. अन्नू कुमारी
3.पूजा कुमारी
रोप मलखंब अंडर-17 वर्षीय बालक वर्ग:
1.रणबीर कुमार दास
2.पिंटू कुमार
3.संदीप कुमार गोप
हैंगिंग मलखंब अंडर-17 वर्षीय बालक वर्ग:
1.सत्यवीर कुमार दास
2.रणवीर कुमार दास
2.विवेक गोराई
हैंगिंग मलखंब अंडर-19 वर्षीय बालक वर्ग:
1.रोहण कुमार
2.आर्यन महतो
3.आर्यन लोहरा
इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित प्रतिभागी को निम्न उपाधि से सम्मानित किया गया:
चैम्पियन ऑफ चैम्पियन:
बालक वर्ग: आर्यन महतो
बालिका वर्ग: हंसिका कुमारी
राँची जिला मलखंब किंग:
रोहण कुमार
राँची जिला मलखंब क्वीन:
अमिका कुमारी
राँची जिला मलखंब सुन्दरी:
अन्नु कुमारी


