रामनवमी पर छत्तरपुर में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से जुलूस मार्ग की निगरानी

छत्तरपुर में रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।
पलामू : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को छत्तरपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर देखा गया। इसी कड़ी में छत्तरपुर पुलिस प्रशासन द्वारा इलाके के संपूर्ण जुलूस मार्ग का ड्रोन कैमरे के माध्यम से विस्तृत निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया।
बताया गया कि किसी भी प्रकार का कोई बात हो तो तुरंत थाना को सूचित करें। यह पहल छत्तरपुर के इलाके में आम लोगों में विश्वास का माहौल स्थापित करेगी कि छत्तरपुर प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।


