मेदिनीनगर में चोरी की घटनाओं से दहशत, पुलिस नहीं पकड़ पा रही चोर

पलामू : मेदिनीनगर के धोबी महल्ला वार्ड नंबर 29 में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है बीती रात सलाउदिन हवारी के घर से 4500 की चोरी हो गयी उसी मुहल्ला के अजय कुमार सिंह के घर भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया एवम एक हीरो होंडा मोटर सायकल चोरी का भी आवेदन विवेक कुमार शर्मा ने शहर थाना को दिया है।
जो इसी मुहल्ले के निवासी हैं। इसकी सूचना मिलते ही टी ओ पी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान अपने दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंच कर गहन छान बिन कर लोगो से पूछ ताछ की और कहा की जल्द ही इस चोरी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मुहल्ले के युवा समाज सेवी संजय बर्मन तथा लाल बाबू भी उपस्थित थे बर्मन ने बताया की गत दो माह पूर्व मेरे घर भी 18 से 20 लाख की चोरी हुयी थी जिसका सुराग पुलिस ने अभी तक नहीं लगा पाया जो गहरी चिंता का विषय है जबकि शहर थाना से महज कुछ ही दूरी पर ये मुहल्ला है जहा लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है।


