नाबालिग का शव पेड़ पर लटका मिला

गुमला: जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह एक नाबालिक युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, कि आखिर मामला हत्या का है कि आत्महत्या का। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतक की पहचान गढ़ाटोली निवासी 16 वर्षीय दशरथ उरांव, पिता- महादेव उरांव के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार आज सुबह में लोगों ने शव को पेड़ में लटके हुये देखा, तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मृतक के परिजनों का कहना है कि दशरथ शुक्रवार देर शाम घर से निकला था, लेकिन घर वापस नही लौटा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More