तेलंगाना से आए मजदूरों को लेकर चतरा जा रही एस्कार्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

रामगढ : तेलंगाना से कल देर रात विशेष ट्रेन से आए झारखंड के श्रमिकों के एक दल को लेकर चतरा जा रही पुलिस की की एस्कार्ट गाड़ी रामगढ घाटी में पलट गयी. इस दुर्घटना में ड्राइवर की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य पुलिस जवान घायल हुए. घायलों को इलाज के लिए रामगढ सदर अस्पताल ले जाया गया. वाहन के चालक दिनेश कुमार की मौत पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दुःख जताया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर लिखा: कांस्टेबल दिनेश कुमार के आकस्मिक मृत्यु से स्तब्ध हूं. झारखंड आपके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा. मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थन की और कहा कि परिवार को दुःख सहने की शक्ति मिले. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन उनके परिवार के साथ खड़ा है.


मालूम हो कि लाॅकडाउन के दौरान पहली स्पेशल ट्रेन हैदराबाद से रांची के हटिया के लिए चली. इसके जरिए कल करीब 1200 प्रवासी श्रमिक झारखंड आए हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More