टाटा स्पंज ने उषा मार्टिन के इस्पात व्यवसाय का अधिग्रहण किया

जमशेदपुर: टाटा स्टील लिमिटेड की सहायक कंपनी टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड ने उषा मार्टिन लिमिटेड (यूएमएल) के इस्पात व्यवसाय का अधिग्रहण कर लिया है। टाटा स्पंज और यूएमएल के वरीय प्रबंधन के बीच बैठक आयोजित कर इस विषय की जानकारी दी गई। यह अधिग्रहण एक कैशकंसीड्रेशन (नकारात्मक कार्यशील पूंजी और ऋण के लिए समायोजन के बाद) के आधार पर होगा, जिसमें यूएमएल को 4,094 करोड़ देय होगा, जो खदानों और कुछ लैंड पार्सल सहित कुछ परिसंपत्तियों के लंबित हस्तांतरण के साथ, 640 करोड़ रुपये का होल्ड बैक के अधीन है।
सभा को संबोधित करते हुए टाटा स्पंज के प्रबंध निदेशक जय पटनायक ने कहा कि वास्तव में टाटा स्पंज में हम सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है, कि आज उषा मार्टिन टाटा स्टील समूह का अभिन्न हिस्सा बन गई हैं। भारत विकास के शिखर पर है व यह इस्पात उद्योग के सभी खिलाड़ियों के लिए इस विकास का लाभ उठाने का एक शानदार अवसर है। उषा मार्टिन एक स्थापित वायर रॉड निर्माता है, जिसकी बाजार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। अधिग्रहण में जमशेदपुर में एलाॅय आधारित लांग प्रोडक्ट बनाने वाला यूएमएल का 1.0 एमटीपीए स्पेशियाल्टी स्टील प्लांट, एक कार्यात्मक लौह अयस्क खदान, एक विकासशील कोयला खदान और कैप्टिव पावर प्लांट शामिल हैं। बैठक में चाणक्य चौधरी, आशीष अनुपम, देबाशीष मजूमदार, सुदीप्तो लाहिड़ी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More