शाहीन बाग़ प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने बंद रास्तों को खुलवाने की याचिका पर दिल्ली व् केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: शाहीन बाग में पिछले दो महीनों से चल रहे नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के कारण बंद रास्तों को खुलवाने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शाहीन बाग़ से प्रदर्शनकारियों को हटाने का याचिकाओं को दायर करने वाले केंद्र व् दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी की है, जिसका जवाब एक हफ्ते के भीतर माँगा है।

शाहीन बाग़ में 15 दिसम्बर से लगातार चल रहे प्रदर्शन के कारण रोड पर आवागमन थप पड़ा है। प्रदर्शन रोड नं. 13ए पर जारी है। प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग को अवरुद्ध रखने के कारण दिल्ली और नॉएडा के बीच सफ़र करने वालों को परेशानी झेलना पड़ रहा है। उन्हें दूसरे रास्तों से जाने पर 3 घंटों से अधिक समय लग रहा है।

इस मामले में अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी। कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग पर कहा कि पहले सरकार को अपनी पक्ष को कोर्ट में रखना होगा। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान चार माह के बच्चे की मौत के मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली और केंद्र सरकार को सोमवार को नोटिस जारी कर दिया।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More