छात्र युवा शक्ति के केंद्रीय उपाध्यक्ष बने महेश कुमार मनीष, कांग्रेसी नेताओं ने दी बधाई

रांची: छात्र युवा शक्ति के केंद्रीय कार्य कारिणी (Central executive) की बैठक बिहार क्लब में संपन्न हुई. इस अवसर पर दुर्गोत्सव के दौरान राजधानी में विधि व्यवस्था बनाए रखने में युवाओं की भागीदारी तय की गई. छात्र युवा शक्ति के सेवादार पूजा आयोजन समिति (Pooja Organizing Committee) एवं पुलिस प्रशासन तथा जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने का कार्य करेंगे.
छात्र युवा शक्ति के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष कुमार रोशन (Union President Kumar Roshan) ने समाजसेवी महेश कुमार मनीष (Social worker Mahesh Kumar Manish) को छात्र युवा शक्ति केंद्रीय कार्यसमिति का उपाध्यक्ष बनाया गया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और महेश कुमार मनीष को बधाई दी.
केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद महेश कुमार मनीष ने कहा कि छात्र युवा शक्ति एक सशक्त सामाजिक संगठन (Strong social organization) है. जिसमें छात्रों एवं युवाओं के द्वारा समाज सेवा एवं जनसेवा से संबंधित कार्य किए जाते हैं. यह संगठन गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए भी जानी जाती है. संगठन के द्वारा जो भी कार्य दिया जायेगा, उसे ईमानदारी पूर्वक (Honestly)पूरा करुंगा. जनसेवा के क्षेत्र में सदैव तत्पर एवं सेवा का कार्य करूंगा.
केंद्रीय उपाध्यक्ष बनने पर महेश कुमार मनीष को डॉ. अजीत सहाय, रामधन बर्मन, विधायक राजेश कच्छप (MLA Rajesh Kashyap) , विधायक अंबा प्रसाद (MLA Amba Prasad) , केंद्रीय अध्यक्ष कुमार रोशन इंद्रजीत सिंह, पिया बर्मन सत्येंद्र दुबे, नितेश यादव, बबुआ मुंडा ने उनको बधाई दी.




