गिरिडीह : घर में घुसा तेज रफ्तार बोलेरो, 70 हजार का नुकसान

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह नया पुल के समीप तेज रफ़्तार से असंतुलित होकर एक बोलेरो वाहन एक घर में जा घुसा। जिससे कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन गृह स्वामी को लगभग 70 हजार मूल्य के सामग्रियों का नुकसान हो गया। बताया गया कि सीहोडीह निवासी गनौरी सिंह के घर में अचानक एक बोलेरो वाहन दीवार तोड़कर अंदर आ गई। जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया गया कि घटना में गृह स्वामी की मोटरसाइकिल, कई उपकरण व अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि वाहन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनय शर्मा की है, जिसे उनका ड्राइवर चला रहा था और वाहन बेहद रफ्तार में थी। गृह स्वामी के रिश्तेदार मनोज राय ने पूरी घटना को तफसील से बताने के साथ कहा कि उन्होंने मुफ्फसिल थाने में आवेदन दिया है। देखना होगा पुलिस क्या कुछ कार्रवाई करती है।
