राज्य सरकार ने दो जिला के उपायुक्त को बदला, कार्मिक विभाग में भी देंगे योगदान

रांची : राज्य में तबादला सिलसीला लगातार जारी है. मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) ने साहिबगंज और लातेहार के उपायुक्तों का तबादला कर दिया है. रामनिवास यादव को साहिबगंज जिला उपायुक्त (Sahibganj District Deputy Commissioner) बनाया गया है, जबकि लातेहार में अबू इमरान (Abu Imran) को यह जिम्मेदारी दी गई है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए यह भी निर्देश दिया है कि इन तबादलों से प्रभावित दोनों वर्तमान उपायुक्त कार्मिक विभाग (personnel department) में योगदान देंगे.
काराधीक्षक का भी हुआ तबादला
आपको बता दे कि रामनिवास यादव वर्तमान में श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि अबू इमरान राजस्व पर्षद में सचिव (Secretary in Revenue Board) के पद पर नियुक्त हैं. इसके अलावा देवघर, पलामू और गिरिडीह के काराधीक्षक (Prisoner) का तबादला हो गया है. केंद्रीय कारा देवघर के काराधीक्षक जितेंद्र कुमार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू का काराधीक्षक बनाया गया है.
इसी तरह केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू (Central Kara Medininagar Palamu) के काराधीक्षक प्रवीण कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें कारा निरीक्षणालय में सहायक कारा महानिरीक्षक बनाया गया है. मंडल कारा सिमडेगा के काराधीक्षक राज माेहन राजन को केंद्रीय कारा गिरिडीह का काराधीक्षक बनाया गया है.


