- 25 वर्षों से अधूरा पड़ा है एप्रोच रोड का पुल निर्माण कार्य
- पुलिया का निर्माण हो जाने से कई गांव के लोगों को मिलती राहत
संतोष वर्मा
चाईबासा: राज्य बदला सरकार बदली, विभाग भी बदले लेकिन जगन्नाथपुर से मैरमसाई को जोड़ने वाली एप्रोच रोड का पुलिया 25 वर्ष बाद भी पुरी नहीं हो सकी। चाईबासा से किरीबुरू जाने वाले पुरानी सड़क मार्ग जगन्नाथपुर से मैयरम साई को जोड़ने वाली एक किमी सड़क पुलिया का निर्माण कार्य पुरा नहीं होने से हजारों लोगों को 20 से 25 किमी की दुरी अधिक तय कर नोवामुण्डी प्रखंड पहुंचनी पड़ती है।
यदि जिला प्रशासन द्वारा इस अधूरे निर्माण कार्य पर ध्यान दिया जाता तो जगन्नाथपुर प्रखंड व नोवामुण्डी प्रखंड़ मुख्यालय के लोगों को मिल जाती बड़ी राहत। अब इसे विभाग की लापरवाही कहें या नजअंदाज इस कारण आज 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी करीब छह लाख की लागत से बनने वाली पुलिया का निर्माण कार्य अधुरा पड़ा है।
जबकि आज उक्त पुलिया का निर्माण कार्य किया जायेगा तो 1985 में किया गया आवंटित राशी साठ लाख के बराबर होगी। ज्ञात हो की बिहार सरकार के कार्यकाल में ही जगन्नाथपुर को मैरमसाई से जोड़ने के लिए कोल्हान विशेष डिविजन से जगन्नाथपुर- मैरमसाई एप्रोच रोड को जोड़ने के लिए 1985 में करीब छह लाख की लागत से ठेका आवंटित किया गया था। ठेका आवंटन के बाद संवेदक द्वारा पुलिया निर्माण कार्य का बेश लाईन यानि पाया का निर्माण कार्य पुरा कर लिया गया था, केवल पाया पर समतली सड़क बनाने के लिए ढलाई का कार्य करनी थी। लेकिन कोलहान डिविजन को मिलने वाली विशेष राशि का आवंटन बंद कर दी गई।
हालांकि इस योजना के लिए किया गया आवंटन राशि पुरी खर्च हो जाने की सूचना है। उसी बिच राज्य का विभाजन होने की खबर पर कोल्हान डिवीजन को हटाकर पीडब्लूडी विभाग में मर्ज कर दिया गया।
उसके बाद से केवल जगन्नाथपुर मैरमसाई पुलिया निर्माण योजना ही नही वैसे कई महत्वपूर्ण योजना आज तक अधुरे पड़े हैं, लेकिन इस योजनाओं पर पीडब्लूडी विभाग के पदाधिकारी द्वारा सुध लेना भी मुनासिफ नहीं समझते।
नतिजा आज यह है की इन योजनाओं के धरातल पर जंगल झाड़ हो जाने से लोगों के बिच ओझल होती जा रही है। अब इस क्षेत्र को लोगों में कयास लग रही है की यदी इस योजना को जिले के वर्तमान उपायुक्त अरवा राज कमल के द्वारा पहल की जाय तो क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगें।
लोगों ने कहा की विभाग समाप्त हो गई या बदल गयी। लेकिन क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक व सांसद भी इस योजना को पुरा करने के लिए पहल नहीं की जा रही है। जबकी कई छोटी- छोटी गांव में विधायक या सांसद फण्ड से सड़क का निर्माण कराया जाता है लेकिन इस योजना पर कोई पहल नहीं की जाती है। जबकी क्षेत्र की विधायक व सांसद चाहते तो यह अधूरी योजना कब का पूरी हो जाती।
बता दें की यदि यह योजना पूरी हो जाती तो जगन्नाथपुर अनुमंडल के आधी आबादी वाले लोगों को कम समय में अपने गंत्बय स्थान तक पहूंच पाते।
इस सबंध में जानकार लोग बताते हैं की कोल्हान प्रमंडलीय को कोल्हान के सुदरवर्ती क्षेत्र में विकास कार्य के लिए बिहार सरकार द्वारा कोल्हान डिवीजन को विशेष पैकेज के रुप में पांच करोड़ रूपया दिया जाता था और उसी रुपये से पुल पुलिया निर्माण कार्य की जाती थी, लेकिन राज्य अलग होने के बाद कोल्हान डिवीजन को ही बंद कर पीडब्लूडी विभाग में मर्ज कर दिया गया।