रांची: प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा है कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में राज्य का प्रशासनिक तंत्र पूर्णतः धवस्त हो चुका है। जिस राज्य में मुख्यमंत्री अपना व अपने परिवार के लोगों का घर सुरक्षित ना रख सके, तो ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुरक्षा का क्या आलम है ? आभा मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री की ससुराल में विगत दिनों चोरी की घटना हुई थी और प्रशासन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पायी है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पुलिस औपचारिक कार्रवाई कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के सबसे ज्यादा शासनकाल होने के बाद भी राज्य न तो देश के विकसित राज्य की सूची में जुड़ पाया और न ही इसके अर्थिक संरचनाओं का समुचित विकास हो पाया। कहा कि यह राज्य की दुर्दशा है कि राज्य में भाजपा सरकार के सबसे ज्यादा शासनकाल होने के बाद भी राज्य न तो देश के विकसित राज्य की सूची में जुड़ पाया और ना हीं इसके अर्थिक संरचनाओं का समुचित विकास हो पाया। राज्य की रघुवर सरकार पूर्ण बहुमत होने के बाद प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ नहीं कर पायें। अपने शासनकाल में भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ लूट-खसोट की राजनीति करती रही।