SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा चार दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आम जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समुदाय स्तर पर निवारण करना है।

धनबाद:  SJAS  सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, धनबाद  द्वारा गोमो रेलवे हॉस्पिटल एवं  रेलवे स्टेशन में सोमवार  से चार दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आम जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समुदाय स्तर पर निवारण करना है।

इस शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच एवं परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। मरीजों को चिकित्सकीय सलाह और आवश्यकतानुसार विशेष इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

एस जे ए एस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के प्रबंधन ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर 18 सितंबर तक लगातार चलेगा, जिसमें रेलवे कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य इसका लाभ उठा सकते हैं।

हमने इस पहल के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उचित इलाज सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

 

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More