खाटू धाम के लिए श्री श्याम मंडल का दल रवाना

रांची: राजधानी से श्री श्याम मंडल का दल आज खाटू धाम के लिए रवाना हो गया। इस दल में कुल 80 सदस्य धाम में बाबा के दर्शन करेंगे। यह दल आज बिरसा मुंडा एअरपोर्ट से सुबह साढ़े नौ बजे ही रवाना हो गया।
वहीँ, यह दल रविवार को दोपहर तीन बजे रींगस में ध्वजा का विधिवत पूजा-कीर्तन कर निशान पद यात्रा प्रारंभ करेगा, जो कि 17 किलोमीटर की दूरी तय कर रात के नौ बजे श्रीश्याम को निशान अर्पित करेगा। इसके बाद तीन तारीख को यह दल झुंझुनू धाम के लिए प्रस्थान करेगा, जहाँ पर सालासर हनुमान जी की पूजा की जाएगी। जिसके बाद 4 मार्च को यात्रा को संपन्न कर वापस रांची लौट आएगा।


