सरला बिरला पब्लिक स्कूल में स्वर्णिम भारत एक्सपो-2025 का आयोजन
2-1024x614.jpeg)
रांची: भारत के प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025-तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी कार्यक्रम परिचित फाउंडेशन द्वारा सरला बिरला पब्लिक स्कूल एवं सरला बिऱला विश्वविद्यालय के प्रांगण में 21 से 23 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम झारखंड में हमारे मार्गदर्शक, सांसद (राज्यसभा) एवं भाजपा झारखंड के महासचिव, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो. डॉ. गोपालपाठक, महानिदेशक, एसबीयू, प्रो. (डॉ.) सी. जगनाथन, कुलपति, एसबीयू तथा मनीषा शर्मा, प्राचार्या सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
स्वर्णिम भारत एक्सपो-2025 ने आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी राष्ट्र की प्रमुख पहलों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया, जो भारत की विकासात्मक रूप रेखा के केंद्र में हैं। प्रदर्शनी में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, वस्त्र मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, भारतीय मानक ब्यूरो, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आईसीएआर, आईसीएमआर आदि जैसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित संस्थानों के कईस्टॉलथे।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. (डॉ.) सी. जगनाथन ने स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 के इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी का स्वागतकिया।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक, प्रो. (डॉ.) गोपालपाठक ने संतोष गंगवार, पद्मश्री अशोक भगत एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरला बिरला परिवार के लिए यह गौरव की बात है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।
झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, परेश गट्टानी ने कहा कि स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 हमारे युवाओं को विकास के नए आयामों से जोड़ेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की वैज्ञानिक तकनीक को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना है।
पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि प्राचीनकाल में भारत स्वर्णिम पक्षी था।उन्होंने अपने जीवन में विकास के कई चरण देखे हैं। सशक्त नेतृत्व के अंतर्गत हम अपनी परंपराओं को अपना कर उत्कृष्टता सिद्ध कर रहे हैं। चेंबर ऑफ कॉमर्स जैसी संस्थाओं के रहते भारत को पुनः अपने स्वर्णिम युग तक पहुँचने से कोई नहीं रोक सकता।
राज्यपाल, संतोष गंगवार ने स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, शोधकर्ताओं और नीति-निर्माताओं को एक साझा मंच पर जोड़ना है। यह कार्यक्रम प्रौद्योगिकी, विज्ञान, पर्यावरण, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों पर जोर देता है ताकि स्वर्णिम भारत का निर्माण हो सके। उन्होंने चंद्रयान-3 और आदित्य सौर मिशन की टीम को बधाई दी और सुधांशु शुक्ला पर गर्व व्यक्त किया, जो सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समर्पण से कार्य किया जाए तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्धाहरण देते हुए कहा कि जब हम अपनी जड़ों से जुड़े रह कर वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ते हैं, तभी स्वर्णिम भारत का सपना साकार होता है। सभी शैक्षणिक संस्थानों का कर्तव्य है कि वे युवाओं को नवाचार से जोड़ें और प्रेरित करें। उन्होंने सभी आयोजकों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


