Sahibganj News: बजरंगी महतो ने अंतिम सोमवारी पर किया जलाभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना

श्रावण मास के पवित्र चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बाबा भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और सभी शिव भक्तों को अंतिम सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बजरंगी महतो ने देवाधिदेव महादेव से सभी भक्तों के कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में खुशहाली, भाईचारा और सौहार्द बना रहे तथा सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
साहिबगंज: श्रावण मास के पवित्र चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बाबा भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों सहित समस्त शिव भक्तों को अंतिम सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बजरंगी महतो ने कहा कि आप सभी को पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से सभी भक्तों के कल्याण की कामना करता हूँ। सावन के पावन आखिरी सोमवार पर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। बाबा भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सुख-समृद्धि और भाईचारा बना रहे और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हों।


