Sahibganj News: होटल कलिंगा इंटरनेशनल के किचन में लगी आग, फायर सेफ्टी उपकरणों से समय रहते पाया काबू

साहिबगंज के प्रतिष्ठित होटल कलिंगा इंटरनेशनल में बुधवार को अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आग होटल के किचन कक्ष में लगे एग्जॉस्ट पंखे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। धुआं निकलता देख होटल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया।

साहिबगंज :  जिले के प्रतिष्ठित होटल कलिंगा इंटरनेशनल में अचानक आग लग जाने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। होटल से धुआं निकलता देख आस-पास के लोग और कर्मचारी घबरा गए।

 आग होटल के किचन कक्ष में लगे एग्जॉस्ट पंखे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगते ही कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों का उपयोग कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

होटल प्रबंधन के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। आग बुझाने के दौरान कुछ देर के लिए होटल के बाहर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुरली मनोहर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

होटल के मैनेजर रवि रवानी ने बताया कि एग्जॉस्ट पंखे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिसे फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से तुरंत बुझा दिया गया। फिलहाल होटल में स्थिति सामान्य है। अग्निशमन विभाग ने होटल प्रबंधन को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करने की सलाह दी है।

लेखक के बारे में

By Suman Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More