Sahibganj News: 54 फीट सत्य सनातन कांवर यात्रा 9 अगस्त को, राजमहल से शिवगादी धाम तक गूंजेगा ‘बोल बम’

साहिबगंज जिले में श्रावण माह के अवसर पर 9 अगस्त को 54 फीट सत्य सनातन कांवर यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत देर रात 2 बजे राजमहल गंगा घाट से पवित्र गंगाजल उठाकर होगी। इसके बाद हजारों शिवभक्त पैदल यात्रा करते हुए शिवगादी धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

साहिबगंज: श्रावण माह के पावन अवसर पर इस वर्ष भी 54 फीट सत्य सनातन कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कांवर यात्रा 9 अगस्त की देर रात 2:00 बजे राजमहल गंगा घाट से प्रारंभ होगी। आयोजन समिति के अनुसार, यात्रा की शुरुआत राजमहल स्थित गंगा घाट से पवित्र गंगाजल उठाकर की जाएगी। इसके पश्चात हजारों की संख्या में शिवभक्त पैदल मार्च करते हुए शिवगादी धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

समिति के सदस्यों, संतोष कुमार साह, सुमित कुमार साह, भोला दत्ता एवं टुनटुन कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 54 फीट सत्य सनातन कांवर यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप दिया जा रहा है। यात्रा में जिले भर से बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति की इस पावन यात्रा को सफल बनाएं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे मार्ग में स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठेगा।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More