Sahibganj News : विद्या भारती विद्यालय साहिबगंज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व

साहिबगंज के विद्या भारती विद्यालय जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, जहां शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

साहिबगंज। विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा की। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदना से हुई। तत्पश्चात सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करके पूजा-अर्चन की।

इस अवसर पर स्कूल को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं छात्र-छात्राएं पारंपरिक परिधानों में नजर आए। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से बसंत ऋतु का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने बसंत ऋतु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी ने मां का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात माता का हवन, पूजन एवं आरती के साथ नम आंखों से प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More