Sahebganj News: प्रवासियों के लिए खुशखबरी, उधना-मालदा समर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू

Indian Railways ने प्रवासी यात्रियों को राहत देते हुए Udhna Junction से Malda Town के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09033 और 09034 अप्रैल से जुलाई 2026 तक संचालित होंगी।

साहिबगंज: झारखंड-बिहार और पश्चिम बंगाल आने-जाने वाले प्रवासी यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। सूरत के उधना जंक्शन से मालदा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 09033, उधना-मालदा स्पेशल ट्रेन 9 अप्रैल 2026 से 23 जुलाई 2026 तक संचालित होगी। जबकि गाड़ी संख्या 09034, मालदा-उधना स्पेशल ट्रेन 12 अप्रैल 2026 से 26 जुलाई 2026 तक चलेगी।

मालदा टाउन से खुलकर और बरहरवा व साहिबगंज से गुजरने वाली ट्रेन संख्या- 09034 की बुकिंग सोमवार से शुरू हो चुकी है। वहीं, उधना से चलकर साहिबगंज व बरहरवा से होकर गुजरने वाली ट्रेन संख्या- 09033 की बुकिंग आज से शुरू होगी। यह ट्रेन खासतौर पर सूरत और आस-पास काम करने वाले झारखंड और बिहार-बंगाल के प्रवासी मजदूरों और यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। खास बात यह है कि इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव साहिबगंज और बरहरवा स्टेशन पर दिया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More