Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय

बरहरवा के बिंदुधाम मंदिर में रामनवमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक सज्जा के साथ सजाया गया और श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ ने भक्तिमय माहौल बनाया।

बरहरवा: रामनवमी को लेकर बरहरवा प्रखंड का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इस क्रम में बिंदुधाम मंदिर में समिति के सदस्यों द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। पूजा कार्यक्रम में बिंदुधाम मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने विधिवत पूजा कर भगवान श्रीराम और बजरंगबली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी का त्यौहार उत्साह, शांतिपूर्ण और परम्परा के अनुसार मनाया गया।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More