Sahebganj News: अचानक हार्ट अटैक से शिक्षक का निधन, शोक की लहर
-1024x614.jpeg)
साहिबगंज: बोरियो प्रखंड क्षेत्र स्थित मोती पहाड़ी संकुल के सीआरपी राजेश कुमार सिन्हा का बुधवार की रात 10 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हार्ट अटैक से निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार, उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवंगत शिक्षक जिरवाबाड़ी स्थित अपने आवास से अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए प्रत्येक दिन विद्यालय आते-जाते थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
उनके सहकर्मियों ने कहा कि दिवंगत शिक्षक एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्थित शिक्षक थे। उनका असामयिक निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। शिक्षकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
वहीं, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरव कुमार, पत्रकार सुमन कुमार झा, शिक्षक राजेश रमानी सहित अन्य लोगों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और राजेश कुमार सिन्हा का निधन क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। सभी ने दिवंगत की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की। दिवंगत शिक्षक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्री छोड़ गए हैं। गुरुवार को दिवंगत के पार्थिव शरीर को उनके पुत्री ने मुक्तेश्वर धाम घाट पर मुखाग्नि दी।


