Sahebganj News: कोटालपोखर में गनी चौक से रेलवे फाटक तक जर्जर सड़क बनी आफत

बरहरवा: प्रखंड के कोटालपोखर में गनी चौक से रेलवे फाटक तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। थोड़ी सी बारिश होते ही यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालक कई बार फिसलकर गिर चुके हैं, जबकि पैदल चलने वालों को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे नाली नहीं होने के कारण बारिश का पानी और घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है। इससे न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि मच्छर और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे और मरीजों को ले जा रहे परिजनों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क की मरम्मत के साथ-साथ उचित नाली निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाए। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बरसात में स्थिति और भी बदतर हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।