Sahebganj News: केंद्रीय विद्यालय में NIOS की सेकेंडरी-सीनियर सेकेंडरी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

साहिबगंज: केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा प्रायोजित सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। परीक्षा केंद्र पर सीनियर सेकेंडरी के तहत केमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस एवं मास कम्युनिकेशन विषयों की परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा का संचालन केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सह सेंटर सुपरिटेंडेंट प्रमोद कुमार मिश्रा की देख-रेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने भी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, एनआईओएस के ओएसडी प्रो. कमल कुमार महावर भी परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहे। उन्होंने औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अपनी रिपोर्ट एनआईओएस के रीजनल सेंटर को प्रेषित की।


