Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जनता दरबार में सुनीं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं

साहिबगंज के उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

साहिबगंज: जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे आमजनों की फरियाद सुनने के लिए उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने जमीन, राशन कार्ड, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें एवं आवेदन उपायुक्त के समक्ष रखे।

उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और एक-एक कर उनका विवरण लिया। उन्होंने प्राप्त शिकायतों और आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए समुचित कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे यह प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर बैठे उपलब्ध कराना है। प्रशासन ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और निर्धारित समय सीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More