Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय कुमार हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के विवाह के उपरांत राँची में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा और जिला अध्यक्ष अरुण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया।

साहिबगंज: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के शुभ विवाह के उपरांत रांची में आयोजित स्वागत समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने समारोह में पहुंचकर नवदंपत्ति को सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।     

इस अवसर पर झामुमो के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह और केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा सहित पार्टी के कई गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपत्ति के उज्ज्वल, सुखी एवं सफल वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। विवाह उपरांत आयोजित इस रिसेप्शन में साहिबगंज जिले के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए और नव विवाहित जोड़े को बधाई दी।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More