Sahebganj News: धूम-धाम से मना राजद सुप्रीमो का 79वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने केक काट मनाई खुशियां

साहिबगंज: राष्ट्रीय जनता दल जिला कमिटी साहिबगंज ने शहर के मछुआ सोसाइटी परिसर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अगुवाई राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने की।
इस मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने शुरू से ही पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, दलित, गरीब और असहाय लोगों के लिए संघर्ष किया है। उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी जनसेवा का काम आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मुन्ना यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रसाद यादव, दिलीप मंडल, राजद कार्यकर्ता ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


