Sahebganj News: गंभीर बीमार मरीजों को मिला सहारा, बोरियो में बांटे गए सहायता चेक

साहिबगंज: बोरियो प्रखंड में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य चिकित्सा कोष के तहत पांच जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विधायक धनंजय सोरेन की अनुशंसा पर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए चेक दिया गया। इस अवसर पर झामुमो नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य चिकित्सा कोष गरीब और असहाय मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
विधायक धनंजय सोरेन क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हैं और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।लाभुकों ने सरकार और विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस सहायता से अब बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की योजनाएं गरीबों के लिए जीवनदान साबित हो रही हैं। इस कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू, प्रखंड सचिव गफ्फार अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष, प्रखंड कोषाध्यक्ष निताई मंडल, जिला सोशल मीडिया सदस्य मो. एजाज अंसारी सहित कई नेता उपस्थित थे।


