Sahebganj News : वार्ड- 26 के पार्षद प्रत्याशी चमरू ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मंगा जनसमर्थन

साहिबगंज। नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या- 26 से पार्षद पद के प्रत्याशी चमरू उरांव ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। निवर्तमान पार्षद रहे चमरू उरांव इन दिनों घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान चमरू ने पार्षद रहते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों- जैसे बुनियादी सुविधाओं में सुधार, जनसमस्याओं के समाधान और नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ करने का उल्लेख करते हुए आगे भी पारदर्शी और जनहितकारी कार्यों का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे वार्ड संख्या- 26 के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान का आश्वासन प्रत्याशी ने दिया। वहीं, स्थानीय निवासियों ने कहा कि चमरू उरांव को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उनका विजन और नेतृत्व पचगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा। जनता इस बार भी पूर्ण बहुमत से प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।


