Sahebganj News : कल्याणचक रेलवे अंडरपास बना जलजमाव का स्थल, लोग परेशान

बरहरवा के कल्याणचक अंडरपास में जलजमाव से लोग परेशान हैं, जहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बरहरवा : कल्याणचक क्षेत्र के सबड़रा में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां अंडरपास पुल का निर्माण किया गया था, लेकिन इसमें जलजमाव की समस्या हो गई है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां हमेशा घुटनों तक पानी भरा रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या प्रशासन की अनदेखी के कारण हुई है सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया है और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि अंडरपास में जलजमाव की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सांसद ने कहा कि यदि वर्तमान ढांचे में सुधार संभव नहीं हुआ, तो अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More