बिछड़ों को भी मिलवाने की काम करती है आरपीएफ

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): हजारीबाग रोड रेलवे प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में घूमते एक अर्ध विक्षिप्त को आरपीएफ के जवानों ने उनके परिजनों को सुपुर्द किया।
आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी चंद्रभूषण दुबे ने बताया कि उक्त व्यक्ति रविवार की रात रेलवे प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में पड़ा था। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान नारायण महतो और नजमुल हुसैन ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण उस व्यक्ति ने आरपीएफ के जवानों को कुछ बोल न पाया। उसकी जेब की तलाशी लेने पर एक मोबाइल नंबर हासिल हुआ। जिससे संपर्क करने पर उक्त व्यक्ति के पिता अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वाराणसी का रहने वाला है।
बीते 3 दिनों से उसका पुत्र राहुल शर्मा उम्र 30 वर्ष लापता हो गया है उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। वहीं जानकारी मिलने पर राहुल शर्मा के पिता अनिल कुमार शर्मा वाराणसी से हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन आए जहां आरपीएफ से संपर्क कर अपने पुत्र को अपने साथ वाराणसी ले गए।
आरपीएफ के जवानों कि इस नेक कार्य को लेकर परिजनों ने उनकी काफी सराहना की।


