चियांकी पहाड़ मुसहर टोला में बीडीओ ने किया कंबल वितरण, ठंड से मिली राहत

पलामू : सदर प्रखंड के चियांकी पहाड़ के पास मुसहर टोला में सदर प्रखंड पदाधिकारी जागो महतो व चियांकी मुखिया बिनको उरांव ने मुसहर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। बढ़ती ठंड में गर्म वस्त्र के बिना मुसहर परिवार ठिठुर रहे थे। मुसहर परिवार अलाव जलाकर ठंड में रात गुजारते हैं। इसे देखते हुए बीडीओ ने पहल करते हुए मुसहर टोला पहुंचकर उनकी सुध ली।
मौके पर बीडीओ जागो महतो ने कहा कि कंबल मिलने से मुसहर परिवारों को ठंड से राहत मीलेगा। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। गरीबों के काम आना पुनित कार्य है। उन्होंने कहा कि गरीबों, दलितों व जरूरतमंदों की सेवा करने में संतुष्टि मिलती है। इस मौके पर चियांकी मुखिया बिनको उरांव ने कहा कि यहां के मुसहर परिवारों को अपने स्तर से आवास, पेंशन समेत कई सरकारी सुविधा प्रदान करा रहे हैं। सरकार के सभाी योजनाओं का लाभा प्राथमिकता के आधार पर इन परिवार को मिलता है। जरूरतमंदों को सूचना देकर सरकारी लाभा दिलाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि चियांकी पंचायत में कंबल आने पर जरूरतमंदों के बीच वितरण किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि चियांकी पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किए गये हैं। चियांकी में बाजार लगने से व्यवसायियों व बेरोजगारों को लाभ मिला है। उन्होंने बीडीओ द्वारा मुसहरों के बीच कंबल वितरण करने की सराहना की। इस मौके पर वार्ड सदस्य योगेंद्र मुसहर, चियांकी पंचायत के कर्मचारी कुंदन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।


