वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान जल्द होगा रिहा, 16 साल बाद खुलेगी जेल की दीवारें

वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान 16 वर्षों बाद जेल से बाहर आने वाला है। झारखंड हाईकोर्ट ने उसकी रिहाई का आदेश जारी किया है। फहीम खान ने उम्र और बीमारियों का हवाला देते हुए कोर्ट से राहत मांगी थी। कोर्ट ने राज्य सरकार को रिव्यू बोर्ड से मामले की समीक्षा के बाद रिहाई का निर्देश दिया। 75 वर्ष से अधिक उम्र के फहीम खान को  1989 के सगीर हत्याकांड में सजा हुई थी और वह 2009 से जेल में था। आदेश के बाद परिजनों में खुशी की लहर है। बेटे इकबाल खान ने न्यायालय और पुलिस का आभार जताया तथा युवाओं से अपराध से दूर रहने की अपील की।

धनबाद: वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान जल्द ही जेल से बाहर आने वाला है। बीते शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट ने फहीम खान को जेल से रिहा करने का आदेश भी दे दिया है। वहीं, न्यायालय से इस आदेश के आने के बाद शनिवार को फहीम के परिजनों में खुशी की लहर देखी गई। बता दें कि फहीम खान करीब 16 वर्षो के बाद जेल से बाहर आ रहा है।

जुम्मे का दिन फहीम खान के लिए काफी शुभ रहा, दरअसल शुक्रवार को झारखंड की हाई कोर्ट ने फहीम खान को रिहा करने का आदेश दिया है। जिसके बाद वह अब जल्द ही खुली हवा में सांस ले पाएगा। वहीं, न्यायालय से इस आदेश के आने के बाद फहीम खान के परिजनों में खुशी की लहर है। शनिवार को फहीम के बेटे इकबाल खान ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान इकबाल खान ने कहा कि उन्हें तथा उनके परिवार को न्यायालय पर शुरू से ही भरोसा था कि उन्हें एक दिन न्याय जरूर मिलेगा। इकबाल खान ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए धनबाद पुलिस का धन्यवाद भी किया।

साथ ही उन्होंने अपराध का रास्ता चुनने वाले वैसे युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि, अपराध का रास्ता चुनने वालों को हमेशा ही बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इसलिए अपराध की दुनिया को छोड़ मुख्यधारा में लौटे। इस संबंध में फहीम खान के अधिवक्ता शहबाज सलाम ने बात करते हुए बताया कि फहीम खान ने 29 नवंबर 2024 को याचिका दायर करते हुए अपनी रिहाई की गुहार लगाई थी। जिसमें फहीम खान की ढलती उम्र और बीमारियों का हवाला देते हुए उन्हें जेल से मुक्त करने का अनुरोध किया गया था।

कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को रिव्यू बोर्ड बनाकर इसकी समीक्षा का आदेश दिया था। अधिवक्ता ने बताया कि फहीम खान की उम्र 75 साल से अधिक हो चुकी है। 20 – 22 साल से भी अधिक समय से जेल में बंद हैं। न्यायालय ने इन्ही दलिलों को देखते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि 1989 में सगीर की हत्या हुईं थी। इस हत्याकांड में फहीम खान को सजा हुईं थी। 2009 से ही वो जेल में सजा काट रहा है। बहरहाल, कोर्ट के आदेश के बाद फहीम के परिवार और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More