रांची : आपसी रंजीश में दो दोस्तों ने युवक की हत्या की

पिठोरिया (रांची) : थाना क्षेत्र के दुबलिया गांव निवासी शिवा राम (23) पिता अनिल राम के पुत्र की हत्या आपसी रंजीश में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता ने बतलाया कि रात में शिवा के घर नहीं आने पर परिवार वालों उसकी बहुत तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह लापता होने की सूचना पिठोरिया थाना को दी गई। परिवार वालों से घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शंका के आधार पर गांव के ही दो आरोपी बुधन उरांव (28) व अनिल उरांव (25) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की थी तो उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया। दोनों के द्वारा जानकारी दिए जाने पर पर रेंडों नदी के किनारे छिपाकर रखे गए शव को बरामद किया गया। दोनों आरोपी शिवा के दोस्त थे और आपसी रंजीश में उनकी हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं। शव को अन्त्यपरीक्षण के रिम्स भेजा गया। पिठोरिया पुलिस आपसी रंजीश के कारणों की जांच कर रही है।

