Ranchi News: अर्पिता महिला मंडल ने जरूरतमंद महिलाओं को भेंट की छठ पूजन सामग्री
-1024x614.jpeg)
Ranchi News: अर्पिता महिला मंडल ने छठ पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए जरूरतमंद महिलाओं को पूजन सामग्री भेंट की। इस सेवा कार्य का आयोजन मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह एवं वरीय सदस्यों के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के तहत महिला को छठ पूजा के लिए सूप, नारियल, साड़ी, गमछा, मिठाई और आर्थिक सहायता प्रदान की गई, ताकि वह श्रद्धा एवं सम्मान के साथ पर्व में भाग ले सके। यह पहल न केवल आर्थिक सहयोग है, बल्कि सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी है।
महिलाओं ने भी इस सहयोग के लिए अर्पिता मंडल का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहयोग से उसे पर्व मनाने की नई आशा मिली है। अर्पिता महिला मंडल समय-समय पर समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहता है और आगे भी इस तरह की पहलें जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।


