Ranchi News: माँ तारा मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न

रांची: माँ तारा सेवा आश्रम एवं साधना केंद्र, स्वर्णरेखा पुल टाटिसिलवई मे मंदिर निर्माण समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष गौतम ओझा की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ।
बैठक मे माँ तारा मंदिर निर्माण की प्रगति, आगामी नवरात्र पूजन, आदि मामलों पर चर्चा की गई। बता दें कि आश्रम मे मंदिर निर्माण का कार्य जोर शोर से चल रहा है। अध्यक्ष गौतम ओझा ने कहा कि समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जल्द ही पावन शमसान भूमि मे माता के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होगा। माठाधीश भीष्म नारायण तपस्वी ने शारदीय नवरात्र के पूजन से सम्बंधित चर्चा की। बैठक मे उपाध्यक्ष गजाधर शर्मा, सचिव विनोद शर्मा, कामदेव तिवारी,हरि सिंह, युधिष्ठिर पांडेय, सुमन सिंह, कृष्णा गिरी आदि आश्रम समिति के सदस्य उपस्थित थे।


