Ranchi News: के.जी.बी.वी. में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन

के.जी.बी.वी. कांके में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के बैंड ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुति से पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। प्रधानाचार्या अंजलि गांगुली ने स्वागत भाषण दिया और विद्यालय की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की रूप रेखा अभिभावकों के समक्ष रखी।

रांची: के.जी.बी.वी. कांके में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के बैंड ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुति से पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। छात्राओं द्वारा सभी अभिभावकों को तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्या अंजलि गांगुली ने स्वागत भाषण दिया और विद्यालय की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की रूप रेखा अभिभावकों के समक्ष रखी। उन्होंने विद्यालय और छात्राओं की प्रगति संबंधी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की टॉप-10 छात्राओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से बी.पी.ओ. मैडम मंजुला बिलुंग, सी.आर.पी. अरविंद मिश्रा, स्थानीय प्रतिनिधि वार्ड सदस्य रुबी मिन्ज, मुखिया , समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे। विद्यालय की शिक्षिकाएँ – रेशमा परवीन, रश्मि कुमारी, सरिता तिर्की, एस.एम.सी. सचिव यमुना नागुरवार, सरिता सिन्हा, प्रातिमा कुमारी, सुमन, बिंदु कुमारी तथा मनतु, मनोज और सतीश भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अंत में प्रधानाचार्या अंजलि गांगुली ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया और छात्राओं की शिक्षा में अभिभावकों से निरंतर सहयोग का आग्रह किया।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More