Ranchi News : क्षत्रिय गौरव एकता मंच के प्रदेश संयोजक ने सारण की घटना की निंदा की

प्रवीण सिंह ने सारण की लड़की हत्या की कड़ी निंदा की और दोषियों की फास्ट ट्रैक अदालत में सजा की मांग की।
रांची : झारखंड क्षत्रिय गौरव एकता मंच के प्रदेश संयोजक पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने बिहार के सारण जिले में समाज की एक लड़की के साथ दरिंदगी और उसकी हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। प्रवीण सिंह ने कहा कि बलात्कार और हत्या के मामले में बिहार पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। पुलिस इस मामले को गलत मोड़ देकर अपनी नाकामी छुपाना चाहती है।
उन्होंने अभियुक्तू की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए दोषियों को फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई कर फांसी की सजा की मांग की है। सिंह ने कहा कि 15 मार्च को रांची में आयोजित क्षत्रिय एकता गौरव समागम में इस घटना के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था। इस घटना से झारखंड- बिहार के क्षत्रिय समाज में आक्रोश है।


